अपराध

वाहन चेकिंग के दौरान आरक्षक को कुचलने का प्रयास, नागपुर के दो आरोपी गिरफ्तार

37515052026125929whatsappimage2026-05-15at6.26.08pm.jpeg

दुर्ग। कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक तेज रफ्तार कार चालक द्वारा आरक्षक को कुचलने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद यातायात पुलिस ने पीछा कर कार सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, शासकीय कार्य में बाधा एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार 15 मई 2026 को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा कुम्हारी टोल प्लाजा के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। ड्यूटी पर तैनात सउनि सुशील पाण्डेय के साथ आरक्षक रमेश चंद्राकर रायपुर से दुर्ग मार्ग पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब 12:40 बजे रायपुर की ओर से तेज गति में आ रही वाहन क्रमांक MH 02 AY 3475 दिखाई दी, जिसमें ब्लैक फिल्म लगी हुई थी।
आरक्षक रमेश चंद्राकर ने वाहन को रोकने का संकेत दिया, लेकिन चालक ने वाहन की गति बढ़ाते हुए आरक्षक को कुचलने का प्रयास किया। खुद को बचाने के दौरान आरक्षक के दाहिने हाथ की उंगली में चोट आई और वह वाहन के सामने गिर गया। आरोप है कि चालक ने वाहन को उसके सिर के ऊपर चढ़ाने का भी प्रयास किया, लेकिन आरक्षक की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
घटना के बाद वाहन चेकिंग में तैनात पुलिस स्टाफ ने तत्काल यातायात पुलिस वाहन से कार का पीछा किया और सिरसा गेट के पास वाहन को रोक लिया। कार में दो युवक और दो युवतियां मौजूद थीं। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम रमजान निवासी न्यू नेहरू नगर नागपुर एवं जाकिर मोहम्मद निवासी बड़ा ताजबाग सक्करदारा नागपुर बताया।
पुलिस ने थाना कुम्हारी में अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत धारा 109(1), 221, 3(5) बीएनएस तथा धारा 184 और 100 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी जब्त कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वाहन में मौजूद युवतियों के परिजनों को सूचना देकर बयान लिए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी वाहन चेकिंग और कार्रवाई से बचने के लिए लापरवाहीपूर्वक एवं जानलेवा तरीके से वाहन चला रहे थे।
इस कार्रवाई में यातायात पुलिस दुर्ग के सउनि सुशील पाण्डेय, आरक्षक रमेश चंद्राकर एवं वाहन चेकिंग ड्यूटी में तैनात पुलिस स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस जांच और वाहन चेकिंग में सहयोग करें। शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने एवं कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.