दुर्ग

सुशासन में दुर्ग ग्रामीण विधायक ने महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दिए चार लाख

96615052026125807whatsappimage2026-05-15at6.23.19pm.jpeg

-संभाग आयुक्त और आईजी की उपस्थिति वाले शिविर में आए 744 आवेदन

Image after paragraph

रिसाली। एचएससीएल कालोनी स्टेशन मरोदा में 14 वार्डो के लिए नगर पालिक निगम रिसाली के  सुशासन शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने महिला कोष अंतर्गत कुल चार लाख रूपए का चेक वितरण किया। इस राशि से जागृति स्व सहायता समूह और विजयता धीवर लघु उद्योग स्थापित करेंगी। शिविर में संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर और दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक सांडिल विशेष रूप से उपस्थित थे।
     दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने रिसाली निगम द्वारा लगाए शिविर में कहा कि डबल इंजन सरकार हर बार आपके द्वार आती है और समस्याओं का निराकरण करने का प्रयास करती है। वार्डों और घरों तक पहुंचने का शिविर एक माध्यम है। शिविर के माध्यम से न केवल जनप्रतिनिधि बल्कि उच्च अधिकारी आप लोगों के समक्ष उपस्थित रहकर आपके द्वारा बताए शिकायतों का निराकरण निर्धारित समयावधि में पूरा करते है। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सुशासन शिविर में संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर एवं दुर्ग रेंज के आईजी अभिषेक सांडिल शिविर में मौजूद है। उनकी ही निगरानी पर यह शिविर संपादित हो रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष अंतर्गत विजयता धीवर को सिलाई कार्य और दस सद्स्य वाली जागृती स्व सहायता समूह को आचार पापड़ उद्योग लगाने दो-दो लाख रूपए का चेक वितरण किया। शिविर में नगर पालिक निगम रिसाली की आयुक्त मोनिका वर्मा ने अतिथियों का स्वागत की। वहीं मंच पर निगम के सभापति केशव बंछोर, नेता प्रतिपक्ष शैलेन्द्र साहू, एमआईसी रंजीता बेनुआ, सनीर साहू, पार्षद गजेन्द्री कोठारी, रेखा देवी, ममता सिन्हा, सोनिया देवांगन, धर्मेन्द्र भगत, मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल आदि उपस्थित थे।
-विधायक ने दिलाया संकल्प
शुक्रवार को लगाए सुशासन शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सड़क दुर्घटनाओं में होने वाले मौत एवं घायलों की बढ़ती संख्या को कम करने के लिए आम नागरिकों को शपथ दिलाई। उन्होंने नशे की हालत में और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने समेत हेलमेट पहनकर दो पहिया वाहन चलाने का आवहान किया। दुर्ग ग्रामीण विधायक और संभाग आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने क्षेत्र के 23 लोगों को वाहन चलाने लर्निंग लाइसेंस सौंपा।
-49 लोगों को आयुष्मान कार्ड 
दुर्ग ग्रामीण विधायक और संभाग आयुक्त समेत दुर्ग रेंज के आईजी ने शिविर में बनाए गए 70 वर्ष आयु वाले 22 वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड सौंपा। वहीं 22 बीपीएल परिवार के सद्स्यों के लिए और 5 सामान्य परिवार के सद्स्यों के लिए बनाए आयुष्मान कार्ड को शिविर स्थल में प्रदान किया। स्टेशन मरोदा के शिविर में कुल छुटे हुए 49 सद्स्यों का स्मार्ट कार्ड बनाया गया।
-14 वार्डो के आवेदनों पर एक नजर
कुल आवेदन संख्या - 744
कुल मांग - 715
कुल शिकायत - 29
कुल निराकृत - 43

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.