दुर्ग

महावीर कॉलोनी में जल्द बनेगी नाली, 72 लाख की राशि स्वीकृत

75315052026115002whatsappimage2026-05-15at5.17.26pm.jpeg

-कॉलोनीवासियों ने महापौर अलका बाघमार का जताया आभार, पार्षद रामचंद्र सेन के नेतृत्व में सौंपा धन्यवाद
-विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने देंगे : महापौर
दुर्ग।
शहर की जनसमस्याओं के निराकरण एवं मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए दुर्ग नगर पालिक निगम की महापौर अलका बाघमार लगातार वार्डों का निरीक्षण कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कराने में जुटी हुई हैं। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 38 महावीर कॉलोनी क्षेत्र में लंबे समय से बनी जलभराव एवं निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ी पहल की गई है। क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य के लिए राज्य शासन द्वारा लगभग 72 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, महावीर कॉलोनी क्षेत्र में बरसात के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती थी, जिससे स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को लेकर स्थानीय पार्षद रामचंद्र सेन एवं कॉलोनीवासियों ने महापौर से शिकायत की थी। शिकायत के बाद महापौर अलका बाघमार ने तत्काल क्षेत्र का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान शेखर चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर सहित बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।
स्थल निरीक्षण के दौरान नागरिकों ने महापौर को बरसात में होने वाली जलनिकासी की समस्या से अवगत कराया। समस्या की गंभीरता को देखते हुए महापौर ने अधिकारियों को तत्काल नाली निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए थे। महापौर के सतत प्रयासों का परिणाम रहा कि अब नाली निर्माण कार्य के लिए राशि स्वीकृत हो गई है।
बताया गया कि निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है तथा जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। नाली निर्माण होने से महावीर कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या से नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।
नाली निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। इसी खुशी को व्यक्त करने के लिए वार्ड पार्षद रामचंद्र सेन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी महापौर कक्ष पहुंचे और महापौर अलका बाघमार से मुलाकात कर उनका आभार व्यक्त किया। नागरिकों ने कहा कि लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के लिए महापौर ने गंभीर पहल की है, जिससे अब क्षेत्र को स्थायी राहत मिलने की उम्मीद जगी है।
इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का निराकरण तेजी से किया जा रहा है तथा विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। महापौर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वीकृत कार्यों को गुणवत्ता एवं समय सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.