दुर्ग

देशवासियों को पेट्रोल पंप के लाइन में लगाकर प्रधानमंत्री मोदी विदेश यात्रा की तैयारी में : कांग्रेस

485150520261052301001264458.jpg

दुर्ग। देश में लगातार बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दामों में वृद्धि, खाद-उर्वरक संकट, आम जनता पर बढ़ते आर्थिक बोझ तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई अपीलों के संदर्भ में आज जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा राजीव भवन दुर्ग में महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता को प्रभारी एवं मुख्य वक्ता पूर्व महापौर रायपुर प्रमोद दुबे , जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने संबोधित किया।
कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने कहा कि पिछले दो माह से देश डीजल, पेट्रोल, गैस एवं उर्वरक संकट से जूझ रहा है। लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता, किसानों, मजदूरों, मध्यम वर्ग एवं छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से कम तेल उपयोग करने, कम यात्रा करने, महिलाओं को खाने में तेल और गैस का कम उपयोग करने तथा किसानों को खेती में उर्वरक कम उपयोग करने की सलाह देना जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा है।
श्री दुबे ने आगे कहा कि देश में उर्वरकों की भारी कमी के कारण किसानों की उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है। खरीफ सीजन से पहले किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रहा है, जिससे किसानों में चिंता का वातावरण है। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने समय रहते उर्वरक संकट को लेकर कोई ठोस तैयारी नहीं की।
जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की आर्थिक नीतियों के कारण आवश्यक वस्तुओं के दाम मनमोहन सिंह सरकार की तुलना में कई गुना बढ़ चुके हैं। वर्ष 2013 की तुलना में आज आटा, चावल, दाल, खाद्य तेल, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों में भारी वृद्धि हुई है। रसोई गैस सिलेंडर हजार रुपये के करीब पहुंच चुका है, पेट्रोल  लगभग 104 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल लगभग 97 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। मोदी सरकार बनने के बाद पेट्रोलियम उत्पादों पर टैक्स लगाकर जनता से लाखों करोड़ रुपये वसूले गए, लेकिन आम जनता को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद जनता को राहत नहीं मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील के बाद आम जनता को पेट्रोल पंप के लाइन में लगा के मोदी विदेश यात्रा कर रहे है। किसानों को पेट्रोल पम्पों में डिब्बे में डीजल नही दिया जा रहा है तो किसान खेती कार्य कैसे करेंगे। देश की आर्थिक हालत खराब है।
श्री ठाकुर ने आगे कहा कि वर्ष 2013 की तुलना में सोने की कीमतों में लगभग 50 गुना वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे महिलाओं एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की आर्थिक योजनाएं प्रभावित हुई हैं।
कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि एक ओर देश आर्थिक संकट और महंगाई से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री लगातार विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं।
दुर्ग शहर अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को नियंत्रित करने में पूरी तरह असफल रही है। आज आम आदमी कर्ज में डूबता जा रहा है, परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ चुका है और लोगों की बचत समाप्त होती जा रही है। पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल भंडारण एवं ऊर्जा सुरक्षा को लेकर कोई बड़ा कदम नहीं उठाया, जिसके कारण आज देश में ईंधन संकट की स्थिति निर्मित हो रही है।
भिलाई नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने केंद्र सरकार से मांग की कि पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस के दाम तत्काल कम किए जाएं, किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद एवं उर्वरक उपलब्ध कराया जाए, आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण किया जाए तथा आम जनता को राहत देने के लिए प्रभावी आर्थिक कदम उठाए जाएं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.