दुर्ग । नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने दुर्ग जिले में लगातार बनी हुई पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर दुर्ग जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।उन्होंने कहा कि एक ओर प्रशासन “पर्याप्त स्टॉक” और “सामान्य सप्लाई” का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर आम जनता घंटों पेट्रोल पंपों पर लाइन में खड़ी रहने को मजबूर है। यह स्थिति प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत के बीच बड़े अंतर को दर्शाती है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि यदि वास्तव में जिले में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तो फिर आम लोगों को समय पर ईंधन क्यों नहीं मिल पा रहा है।उन्होंने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन केवल बयानबाजी और आश्वासन देने में लगा हुआ है,जबकि वास्तविक स्थिति को जनता से छिपाया जा रहा है।शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई पेट्रोल पंपों पर या तो सप्लाई सीमित कर दी गई है या फिर लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि सबसे अधिक परेशानी मध्यम वर्ग,किसानों,मजदूरों,छोटे व्यापारियों और रोजाना वाहन चलाकर रोजगार करने वाले लोगों को हो रही है।पेट्रोल-डीजल की कमी के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है।विद्यार्थी,नौकरीपेशा लोग और व्यापारिक गतिविधियां भी इस अव्यवस्था से प्रभावित हैं।डॉ. प्रतीक उमरे ने प्रशासन से मांग की कि पेट्रोल और डीजल के वास्तविक स्टॉक की सार्वजनिक जानकारी जारी की जाए तथा यह बताया जाए कि किस पेट्रोल पंप को कितनी मात्रा में ईंधन उपलब्ध कराया गया है।उन्होंने कहा कि यदि सप्लाई सामान्य है तो फिर जिले में कृत्रिम संकट जैसी स्थिति क्यों उत्पन्न हो रही है। प्रशासन को जनता के सामने पारदर्शिता के साथ पूरी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान स्थिति से यह प्रतीत होता है कि प्रशासन हालात को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।केवल प्रेस नोट जारी कर देने से समस्या का समाधान नहीं होगा।जरूरत इस बात की है कि जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी मौके पर जाकर स्थिति की निगरानी करे और आम नागरिकों को राहत दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.