दुर्ग

उर्स आयोजन को लेकर दुर्ग शहर में बदली यातायात व्यवस्था, 16 मई तक रात में भारी वाहनों की एंट्री बंद

770130520261218231001255291.jpg

दुर्ग। पुराना बस स्टैंड स्थित मजार में 13 मई से 16 मई 2026 तक आयोजित होने वाले उर्स के मद्देनजर दुर्ग यातायात पुलिस ने विशेष यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था लागू की है। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की सुविधा तथा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के कई मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया गया है। साथ ही रात्रिकालीन अवधि में भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है।
यातायात पुलिस द्वारा जारी व्यवस्था के अनुसार पटेल चौक से इंदिरा मार्केट की ओर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं फरिश्ता कॉम्प्लेक्स से पटेल चौक की ओर वाहनों का आवागमन भी बंद रहेगा। उर्स आयोजन के दौरान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
आयोजन में शामिल होने आने वाले लोगों के लिए अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों हेतु पृथक पार्किंग व्यवस्था भी निर्धारित की गई है। भिलाई एवं पावर हाउस की ओर से आने वाले वाहनों के लिए बस स्टैंड पार्किंग स्थल तय किया गया है। रिसाली की ओर से आने वाले वाहनों को झाड़ूराम देवांगन स्कूल परिसर में पार्किंग की सुविधा मिलेगी। वहीं गंजपारा, पुलगांव और राजनांदगांव की ओर से आने वाले वाहन चालकों के लिए गंज मंडी गंजपारा एवं पुलिस लाइन दुर्ग में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन खड़े करें तथा ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के निर्देशों का पालन कर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.