दुर्ग-भिलाई

सूने मकानों में चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

39112052026123238whatsappimage2026-05-12at5.58.00pm.jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने सूने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरजिला गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित छह आरोपियों और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, नगदी, घरेलू सामान, मोबाइल फोन, एक्टिवा वाहन तथा चोरी में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार थाना जामुल क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड इलाके में सूने मकानों में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। पहली घटना में प्रार्थिया सिम्मी अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 अप्रैल 2026 की रात अज्ञात चोर उनके सूने मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और आलमारी में रखी नगदी व चांदी के सामान चोरी कर ले गए। इस मामले में अपराध क्रमांक 251/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
इसी तरह दूसरी घटना में देव सिंह थापा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे परिवार सहित विवाह कार्यक्रम में शामिल होने बाहर गए थे। इसी दौरान 24 से 28 अप्रैल 2026 के बीच अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला और आलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और घरेलू सामान पार कर दिया। मामले में अपराध क्रमांक 314/2026 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसीसीयू टीम और थाना जामुल पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आदतन अपराधी अर्जुन सिंह उर्फ गोरखा उर्फ सुखविन्द्रर उर्फ सरदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपी अर्जुन सिंह के साथ सोनू सरदार उर्फ पुच्ची उर्फ हर्ष, तोप सिंह बंजारे, शेख रशीद, हेमा जांगड़े और रूबी कौर को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को भी पकड़ा गया है। सभी आरोपी पूर्व में चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में संलिप्त पाए गए हैं।
आरोपियों के कब्जे से सोने की अंगूठी, हार, लॉकेट, कान की बाली, चांदी की पायल, बिछिया, कड़ा, चेन, सिक्का, चांदी का लोटा, एलसीडी टीवी, दो वीवो मोबाइल फोन, चोरी में प्रयुक्त एक्टिवा क्रमांक CG 04 DG 9853 तथा दरवाजा तोड़ने के औजार जब्त किए गए हैं।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले सूने मकानों की रेकी करते थे और फिर मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस अब आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर को सूना छोड़कर बाहर जाने की स्थिति में पड़ोसियों या परिचितों को सूचना अवश्य दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.