दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 एवं 16 स्थित सिकोला बस्ती के तालाब के मध्य में भगवान शिव की 31 फीट ऊँची भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य के शुभारंभ पर क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएँ दीं।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि भगवान शिव की यह विशाल प्रतिमा केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं होगी, बल्कि क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बनेगी। उन्होंने कहा कि देवाधिदेव महादेव की कृपा से पूरे क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहे, यही कामना है।
मंत्री श्री यादव ने उन्होंने वार्ड 15 एवं 16 के नागरिकों द्वारा जनसहयोग से कराए जा रहे इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज की सहभागिता से होने वाले ऐसे कार्य एकजुटता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने मंत्री श्री यादव से तालाब के सौंदर्यीकरण की मांग भी रखी, जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्य कराने हेतु मंच से घोषणा भी किये।
मंत्री श्री यादव ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए वार्ड के विकास कार्यों, मूलभूत सुविधाओं एवं आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर सभापति श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पार्षद युवराज कुंजाम, खिलावन मटियारा, कुलेश्वर साहू, मनीष कोठारी, मन्नू साहू, उमेश यादव, बलराम यादव, बबलू यादव, महिला समूह की सदस्यगण एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.