होम / दुर्ग-भिलाई / कुम्हारी में दर्दनाक हादसा: घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 खपरी रोड स्थित एक मकान में सोमवार को भीषण आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, फायर ब्रिगेड और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाने के साथ बचाव कार्य शुरू किया गया।
पुलिस के अनुसार आग लगने की सूचना मिलते ही थाना कुम्हारी की टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। आग बुझाने के बाद मकान के भीतर चार लोगों के शव मिले। मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव (40 वर्ष), लक्ष्मी वैष्णव (18 वर्ष), चांदनी (17 वर्ष) और गोपिका (2 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। विशेषज्ञों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। प्रशासन द्वारा भी घटना की विस्तृत जांच कराई जा रही है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.