दुर्ग

वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम रिसाली में पार्षद मनीष यादव की पहल: अस्वस्थ एवं दिव्यांग हितग्राहियों का घर-घर जाकर किया 'महतारी वंदन योजना' का KYC  

93112052026113547whatsappimage2026-05-12at5.01.32pm.jpeg

रिसाली। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की महत्वाकांक्षी 'महतारी वंदन योजना' का लाभ अंतिम पात्र हितग्राही तक पहुंचे, इस संकल्प के साथ वार्ड क्रमांक 25, आशीष नगर पश्चिम रिसाली के पार्षद मनीष यादव ने आज एक सराहनीय पहल की।
श्री यादव ने अपने वार्ड के उन सभी माताओं-बहनों का घर-घर जाकर KYC संपन्न कराया जो उम्रदराज, अस्वस्थ या दिव्यांग होने के कारण बैंक अथवा शिविर स्थल तक जाने में असमर्थ थीं। पार्षद स्वयं अपनी टीम के साथ हितग्राहियों के घर पहुंचे, आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए और मौके पर ही KYC की प्रक्रिया पूरी कराई।
जब हितग्राही चलकर योजना तक नहीं पहुंच सकते, तो जनप्रतिनिधि चलकर हितग्राही तक पहुंचता है। यही है सुशासन ..
इस अवसर पर पार्षद मनीष यादव ने कहा, " प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन का मूल मंत्र है कि शासन की योजना हितग्राही तक पहुंचे, न कि हितग्राही योजना के लिए भटके। महतारी वंदन योजना के तहत हर पात्र बहन को प्रतिमाह ₹1000 की सम्मान राशि मिल रही है। मेरे वार्ड की कोई भी माता-बहन इस लाभ से वंचित न रहे, इसलिए आज हमने घर-घर जाकर KYC किया। जो बहनें चल नहीं सकतीं, उनके लिए उनका बेटा-भाई चलकर उनके द्वार पहुंचेगा।" 
उन्होंने आगे कहा कि महतारी वंदन योजना से माताओं-बहनों को आर्थिक संबल मिला है और वे सम्मान के साथ अपना जीवन यापन कर रही हैं। वार्ड में लगातार सर्वे कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि एक भी पात्र हितग्राही छूटने न पाए।
हितग्राहियों एवं उनके परिजनों ने पार्षद की इस पहल पर प्रसन्नता जताई और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं पार्षद मनीष यादव का आभार व्यक्त किया। बुजुर्ग महिलाओं ने कहा कि "घर बैठे काम हो गया, इससे बड़ी सेवा क्या होगी।"

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.