होम / दुर्ग-भिलाई / पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, भाई ICU में भर्ती
दुर्ग-भिलाई
20-25 युवकों ने किया हमला, कई आरोपी हिरासत में

दुर्ग। शहर के राजीव नगर इलाके में पुरानी रंजिश ने सोमवार देर रात खूनी रूप ले लिया। वार्ड क्रमांक 03 निवासी जितेश ठाकुर (20 वर्ष) की 20 से 25 लोगों के समूह ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना राजीव नगर अंबेडकर चौक स्थित तालाब के नीचे और राम जानकी मंदिर के पास की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, जितेश ठाकुर देर रात करीब 1:30 बजे अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान पुरानी आपसी रंजिश को लेकर आरोपियों का समूह वहां पहुंचा और युवक पर सब्बल, लाठी एवं चाकू से हमला कर दिया। हमले में जितेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके बड़े भाई राहुल ठाकुर और चाचा के बेटे नेहरू ठाकुर पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल ठाकुर को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे ICU में रखा गया है। वहीं नेहरू ठाकुर का उपचार जारी है।

बताया जा रहा है कि मृतक जितेश ठाकुर, बैसाखू ठाकुर का पुत्र था। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने मामले में 7 से 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही शेष आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.