दुर्ग

जी एच रायसोनी स्मृति दुर्ग संभाग रैपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन दुर्ग में 23 मई को

981100520261318121001241934.jpg

-कुल 51 हजार रुपए राशि के अलावा ट्रॉफी, मोमेंटो एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल दिए जाएंगे 
दुर्ग ।
  जिला शतरंज संघ दुर्ग द्वारा प्रदेश शतरंज संघ के मार्गदर्शन में जी एच रायसोनी की  स्मृति में जी एच रायसोनी स्पोर्ट्स एंड कल्चरल फाउंडेशन व कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग से शनिवार  23 मई को दुर्ग संभाग एक दिवसीय रैपिड शतरंज स्पर्धा का आयोजन श्री जलाराम सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन दुर्ग में किया गया है। जिला शतरंज संघ दुर्ग के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी ने स्पर्धा संबंधी विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उक्त स्पर्धा में दुर्ग संभाग के अंतर्गत आने वाले दुर्ग, राजनांदगांव,बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, खैरागढ़
छुईखदान गंडई ,मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के शतरंज खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।
  स्पर्धा में कुल 51 हजार रुपए राशि पुरस्कार स्वरूप दिए जाएंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए एवं विजेता ट्रॉफी, द्वितीय 7 हजार रुपए एवं उपविजेता ट्रॉफी, तृतीय 5 हजार रूपए एवं ट्रॉफी चतुर्थ 3 हजार रुपए एवं मोमेंटो, पांचवा 2 हजार रुपए एवं मोमेंटो, छठवां से लेकर दसवां स्थान 15 सौ रुपए एवं मोमेंटो तथा ग्यारहवें  से लेकर पंद्रहवें स्थान प्राप्त  करने वाले  खिलाड़ियों को 1 हजार रूपए एवं मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट महिला खिलाड़ी, बेस्ट दुर्ग जिला खिलाड़ी,बेस्ट वरिष्ठ खिलाड़ी में प्रथम 15 सौ रुपए एवं द्वितीय 1 हजार रूपए एवं मोमेंटो के अलावा मिनी सब जूनियर एवं सब जूनियर वर्ग में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो प्रदान किया जाएगा। तथा भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं ई सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। स्पर्धा में प्रवेश शुल्क 5 सौ रूपए निर्धारित है तथा प्रवेश की अंतिम तिथि 16 मई तक है। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक इंटरनेशनल आर्बिटर रॉकी देवांगन एवं तकनीकी सहायक के रूप में फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा होंगे। जिला शतरंज संघ के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा एवं पदाधिकारी दिनेश जैन, ललित वर्मा, दिनेश नालोडे, मोरध्वज चंद्राकर, एस के भगत, संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी,जवाहर सिंह राजपूत,अजय साहू,त्रिलोक सोनी, गुलाब चौहान ने  दुर्ग संभाग के शतरंज प्रतिभागियों से इस स्पर्धा में भाग लेने की अपील की है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.