दुर्ग,(मोरज देशमुख)। थाना अण्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई करते हुए ग्राम अछोटी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 31 पौवा देशी मसाला शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 3100 रुपये बताई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम अछोटी के राजा तालाब के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में अवैध शराब रखकर बिक्री करने की तैयारी में है। सूचना मिलते ही थाना अण्डा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पूना राम देशमुख (35 वर्ष) पिता स्व. नोहर सिंह देशमुख, निवासी भाठापारा ग्राम अछोटी थाना अण्डा जिला दुर्ग बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 31 पौवा देशी मसाला शराब (प्रत्येक 180 एमएल) बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 50/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अण्डा उप निरीक्षक पारस ठाकुर के नेतृत्व में सुन्दर लाल नेताम, आरक्षक रूपेश कोमा, अजय चंद्राकर और तेजेश्वर साहू की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.