दुर्ग

368 आवेदन में मौके पर निपटे 71 प्रकरण

70509052026130107whatsappimage2026-05-09at6.28.10pm(1).jpeg

-कलेक्ट की पहल पर एक आॅख से दृष्टि बाधित 29 साल के युवक का बना आधार कार्ड
- विधायक ललित ने युवाओं को दिया लर्निंग लाइसेंस

Image after paragraph

रिसाली। नगर पालिक निगम रिसाली के पुरैना सुशासन शिविर में कलेक्टर अभिजीत सिंह के प्रयास से 29 साल के युवक देवेन्द्र कौशल का आधार कार्ड बन पाया। दरअसल युवक एक आॅख से दृष्टि बाधित है। कई बार प्रयास करने के बाद भी तकनीकी कारणों से आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था। शिविर में हितग्राही के अनुरोध पर कलेक्टर अभिजीत ने आधार कार्ड बनाने अधिकृत एजेंसी से संवाद कर शिविर स्थल पर ही दो बच्चों के पिता देवेन्द्र का आधार कार्ड बनवाया। सुशासन 2026 के शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने पुरैना के 26 युवाओं को लर्निंग लाइसेंस सौंपा। 
    दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शिविर में समस्या मूलक आवेदन लेकर पहुंचे लोगों से चर्चा कर समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए स्टाॅल का निरीक्षण करते महतारी वंदन योजना के तहत केवाईसी कराने वाले हितग्राहियों से चर्चा की। साथ ही विधायक ने परिवहन विभाग द्वारा लगाए स्टाॅल तक पहुंचे और 26 युवाओं को शिविर में बनाए गए लर्निंग लाइसेंस को सौंपा। उन्होंने शिविर में पहुंचे नागरिकों से वन टू वन चर्चा की। इसके अलावा ललित चंद्राकर ने गोद भराई रस्म में शामिल हुए। वहीं आयुक्त मोनिका वर्मा ने बालिकाओं को स्वच्छता कीट का वितरण की। इस दौरान शिविर में निगम के सभापति केशव बंछोर, एमआईसी सद्स्य रंजीता बेनुआ, सनीर साहू, पार्षद पार्वती महानंद, खिलेन्द्र चंद्राकर, मरोदा पुरैना मण्डल अध्यक्ष राजू जंघेल, विधायक प्रतिनिधि गोविंद साहू विशेष रूप से उपस्थित थे। 

Image after paragraph

-कलेक्टर ने सुनी समस्याएं
शिविर में कलेक्टर अभिजीत सिंह न केवल स्टाॅल तक पहुंचे, बल्कि समस्या मूलक आवेदन लेकर स्थल तक पहुंचने वाले नागरिकों से चर्चा भी की। उन्होंने पेयजल, पट्टा और अतिक्रमण से संबंधित आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवेदन की गंभीरता को समझे और उसका निराकरण करे। शिविर में कलेक्टर ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर तत्काल आवेदन कर्ता को उपलब्ध कराया।

Image after paragraph

-पुरैना शिविर में आए आवेदनों पर एक नजर
मांग वाले आवेदन - 330
शिकायत वाले आवेदन - 38
कुल आवेदन - 368
मौके पर निराकरण - 71
ऐसे आवेदन जिनका निराकरण करना शेष है - 297

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.