दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) राज्य सेवा परीक्षा 2021 के शेष चयनित अभ्यर्थियों को तत्काल ज्वाइनिंग प्रदान किए जाने का आग्रह किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि सीजीपीएससी 2021 परीक्षा में चयनित अनेक अभ्यर्थी लंबे समय से नियुक्ति आदेश की प्रतीक्षा कर रहे हैं।वर्षों की कठिन मेहनत,प्रतिस्पर्धा एवं संघर्ष के बाद सफलता प्राप्त करने वाले युवाओं को अब तक पूर्ण रूप से ज्वाइनिंग नहीं मिल पाना अत्यंत चिंताजनक एवं निराशाजनक स्थिति है।उन्होंने कहा कि यह केवल प्रशासनिक विषय नहीं बल्कि युवाओं एवं उनके परिवारों के भविष्य से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा है।उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय एवं माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी चयनित अभ्यर्थियों के पक्ष में महत्वपूर्ण निर्णय दिए जा चुके हैं।न्यायालयों ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों पर किसी प्रकार की प्रत्यक्ष आपत्ति अथवा जांच संबंधी आरोप नहीं हैं, उन्हें अनावश्यक रूप से नियुक्ति से वंचित रखना उचित नहीं है,इसके बावजूद शेष चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग लंबित रहना युवाओं में असमंजस एवं मानसिक तनाव की स्थिति उत्पन्न कर रहा है।डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ की युवा शक्ति प्रदेश के विकास की आधारशिला है और राज्य सरकार सदैव युवाओं के हितों के प्रति संवेदनशील रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आग्रह किया कि मानवीय संवेदनाओं,न्यायालयीन निर्देशों एवं युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर सीजीपीएससी 2021 के शेष पात्र चयनित अभ्यर्थियों को शीघ्र ज्वाइनिंग प्रदान की जाए।उन्होंने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे युवाओं को राहत प्रदान करना सरकार की सकारात्मक एवं संवेदनशील सोच को प्रदर्शित करेगा साथ ही इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की पारदर्शिता एवं युवाओं का प्रशासनिक व्यवस्था पर विश्वास और अधिक मजबूत होगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.