दुर्ग

केयर टेकर ने मालिक के मोबाइल से उड़ाए 1.67 लाख रुपये, भिलाई नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार

29409052026120852whatsappimage2026-05-09at5.27.41pm.jpeg

भिलाई। घर में केयर टेकर का काम करने वाले युवक द्वारा मालिक के मोबाइल फोन का दुरुपयोग कर यूपीआई के माध्यम से गुपचुप तरीके से 1 लाख 67 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। मामले में थाना भिलाई नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया डॉ. पूर्णिमा राज कछवाहा निवासी तालपुरी ए-ब्लॉक, भिलाई ने 8 मई 2026 को थाना भिलाई नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके यहां केयर टेकर के रूप में कार्य करने वाला तिरथ चौधरी उर्फ अन्नू उनके पति के मोबाइल फोन का उपयोग करता था। इसी दौरान आरोपी ने बिना जानकारी दिए यूपीआई के जरिए अलग-अलग ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर कुल 1 लाख 67 हजार रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिए।
शिकायत के आधार पर थाना भिलाई नगर में अपराध क्रमांक 242/2026 धारा 316(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य एवं बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटाई। जांच में आरोपी की भूमिका सामने आने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने रकम ट्रांसफर करने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस ने आरोपी तिरथ चौधरी उर्फ अन्नू (20 वर्ष), निवासी मनोहर मेडिकल के पीछे, अस्पताल सेक्टर भिलाई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन एवं बैंक ट्रांजेक्शन संबंधी दस्तावेज भी जप्त किए गए हैं। वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मोबाइल फोन एवं यूपीआई सुविधा का दुरुपयोग कर अवैध रूप से रकम अपने खाते में ट्रांसफर की थी।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अपने मोबाइल फोन, बैंकिंग एप, यूपीआई पिन एवं ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन अथवा साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा साइबर हेल्पलाइन को सूचना दें।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.