होम / दुर्ग-भिलाई / ओटेबंद में एक माह से लापता पटवारी! हल्का क्रमांक 10 के ग्रामीण आय-जाति, नामांतरण और फौती कार्यों के लिए भटकने को मजबूर
दुर्ग-भिलाई
अण्डा गुण्डरदेही, (मोरज देशमुख)। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ओटेबंद ग्रामीण हल्का क्षेत्र क्रमांक 10 में पटवारी की लगातार अनुपस्थिति से ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले एक माह से अधिक समय से पटवारी का क्षेत्र में कोई अता-पता नहीं है, जिसके कारण राजस्व विभाग से जुड़े जरूरी कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, नामांतरण, फौती, जमीन की नकल, सीमांकन तथा अन्य राजस्व संबंधी कार्य लंबे समय से लंबित पड़े हुए हैं। लोग बार-बार कार्यालय और संबंधित जगहों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है।
पटवारी के नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी छात्र-छात्राओं, किसानों और आम नागरिकों को हो रही है। विद्यार्थियों को पढ़ाई, छात्रवृत्ति और प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रमाण पत्रों की जरूरत है, वहीं किसानों को बैंक ऋण, फसल पंजीयन और भूमि रिकॉर्ड के लिए दस्तावेज चाहिए। लेकिन पटवारी की अनुपस्थिति के कारण सभी कार्य अटक गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि शासन-प्रशासन आम जनता की सुविधा के लिए कई योजनाएं चला रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर जिम्मेदार कर्मचारियों की लापरवाही से लोगों को योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्राम ओटेबंद हल्का क्षेत्र क्रमांक 10 में तत्काल नियमित पटवारी की व्यवस्था की जाए और लंबित आवेदनों का जल्द निराकरण कराया जाए, ताकि जनता को राहत मिल सके। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.