दुर्ग-भिलाई

दर्दनाक सड़क हादसा: मवेशी से टकराई बाइक, महिला की इलाज के दौरान मौत, परिवार में पसरा मातम

52608052026133803whatsappimage2026-05-08at7.06.34pm.jpeg

अंडा। अंडा थाना क्षेत्र से एक दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है।  07 मई को रात्रि लगभग 07:45 बजे टायर फैक्ट्री डौकीडीह रोड, अंडा के पास एक बाइक सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।
थाना अंडा प्रभारी पारस राम ठाकुर से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रेखा बाई साहू (उम्र 42 वर्ष), निवासी उतई अपने बहनोई के साथ बाइक में सवार होकर गुण्डरदेही से उतई वापस लौट रही थीं। इसी दौरान टायर फैक्ट्री डौकीडीह रोड के पास अचानक बाइक के सामने मवेशी आ गया। चालक संभल पाता, उससे पहले ही बाइक मवेशी से जा टकराई और दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े।
हादसे में रेखा बाई साहू को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए सूचना दी, जिसके बाद 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उपचार शुरू किया गया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का मर्ग पंचनामा कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
इस हादसे के बाद मृतिका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं क्षेत्र के लोगों ने सड़क पर आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या पर चिंता जताई है, क्योंकि इस तरह की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.