होम / दुर्ग-भिलाई / गड्ढा सबको साफ दिखाई देता है, बस जिम्मेदारी नहीं!
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दुर्ग में पटेल चौक से हिंदी भवन के बीच, डाकघर से आगे जिला पंचायत भवन के सामने मुख्य मार्ग पर वर्षों से सड़क के बीच नाला खुला पड़ा है। नीचे से गुजर रही पाइपलाइन भी टूटी हुई है, जिसमें नाले का पानी मिल रहा है। मुख्य पाइपलाइन होने से हजारों गैलन पानी भी बर्बाद हो रहा है, हाल ही में इसी गड्ढे में एक कार फंसने से एक महिला का जबड़ा तक टूट गया—पर लगता है यह भी जिम्मेदारों की नींद खोलने के लिए पर्याप्त नहीं था।
सबसे हैरानी की बात यह है कि इसी रास्ते से रोज़ महापौर, पार्षद, कलेक्टर, एसपी, जिले के बड़े अधिकारी, नेता और तथाकथित समाजसेवी गुजरते हैं। सड़क का यह “स्थायी गड्ढा स्मारक” सबको साफ दिखाई देता है, बस जिम्मेदारी ही कहीं दिखाई नहीं देती।
लगता है “जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदता है, एक दिन खुद उसमें गिरता है” वाली कहावत पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों पर लागू नहीं होती.
अब जनता के पास विकल्प भी क्या है—अगले चुनाव का इंतज़ार करे और तब तक इस गड्ढे को शहर की नई पहचान मानकर जीना सीख ले!
(रविंद्र जैन सुमन दुर्ग)
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.