होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग में स्वच्छता की ओर बड़ा कदम: अब रात में मशीनों से हो रही सड़कों की सफाई
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के लिए लगातार नवाचार कर रहा है। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देशानुसार अब शहर में आधुनिक तकनीक के माध्यम से सड़क सफाई कार्य को गति दी जा रही है।
इसी क्रम में निगम प्रशासन द्वारा रोड स्वीपिंग (मशीन आधारित सफाई) कार्य को रात्रिकालीन समय में संचालित किया जा रहा है, ताकि दिन के समय यातायात प्रभावित न हो। ट्रैफिक कम होने के बाद मशीनों के जरिए प्रमुख सड़कों की सफाई की जा रही है, जिससे सफाई कार्य तेज और सुचारू हो गया है।
जानकारी के अनुसार, आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीन लगभग 15 किलोमीटर लंबी और 10 फीट चौड़ी सड़क को मात्र 8 घंटे में साफ करने की क्षमता रखती है। जबकि पहले यही कार्य मैन्युअल तरीके से करने में लगभग एक सप्ताह का समय लग जाता था।
निगम अधिकारियों का कहना है कि मशीन के उपयोग से न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि सफाई की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आया है। निगम का लक्ष्य है कि शहर की सभी प्रमुख सड़कों की नियमित रूप से मशीनों के माध्यम से सफाई कर नागरिकों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण उपलब्ध कराया जाए। नगर निगम द्वारा किए जा रहे इस नवाचार से जहां शहरवासियों को साफ-सुथरी सड़कें मिलेंगी, वहीं स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.