दुर्ग (मोरज देशमुख)। ग्राम पंचायत समोदा के सरपंच अरुण गौतम, जिन्होंने पूर्व में अफीम कांड समेत कई मामलों का खुलासा करने का दावा किया था, अब खुद कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। चुनाव याचिका पर सुनवाई करते हुए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विहित प्राधिकारी पंचायत दुर्ग ने उनका सरपंच निर्वाचन शून्य घोषित कर दिया है।
5 मई 2026 को जारी आदेश में कोर्ट ने पाया कि अरुण गौतम ने नामांकन पत्र के साथ प्रस्तुत शपथ-पत्र में अपने विरुद्ध लंबित आपराधिक प्रकरणों की जानकारी छिपाई थी। इसे पंचायत निर्वाचन नियमों का उल्लंघन माना गया।
चुनाव याचिका में लगाए गए थे गंभीर आरोप ..
यह याचिका श्रीमती भुनेश्वरी देशमुख (पत्नी सुखनंदन देशमुख) द्वारा दायर की गई थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि अरुण गौतम ने चुनाव लड़ते समय शपथ-पत्र में आपराधिक मामलों की सही जानकारी नहीं दी।
कोर्ट में प्रस्तुत दस्तावेजों के अनुसार थाना पुलगांव के अपराध क्रमांक 547/2019, 381/15 तथा आरसीसी/11256/2019 का उल्लेख किया गया, जिसमें धारा 147, 148, 149, 307, 323, 294, 506 भा.दं.वि. शामिल हैं। इनमें हत्या के प्रयास की धारा 307 भी दर्ज है।
कोर्ट ने क्या कहा ..
सुनवाई के बाद कोर्ट ने माना कि अरुण गौतम ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 31(क) का उल्लंघन किया है। साथ ही रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा आपत्ति खारिज करने के निर्णय को भी नियम विरुद्ध बताया गया।
आदेश में दिए गए निर्देश..
अरुण गौतम का सरपंच निर्वाचन शून्य घोषित किया गया। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत दुर्ग को उप-चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने राज्य निर्वाचन आयोग को रिपोर्ट भेजने निर्देश दिए गए। याचिकाकर्ता की 500 रुपये प्रतिभूति राशि वापस करने कहा गया।
चुनाव में इतने मिले थे वोट ..
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में अरुण गौतम को 869 वोट मिले थे, जबकि भुनेश्वरी देशमुख को 741 वोट प्राप्त हुए थे।
गांव में फिर चुनावी माहौल ..
इस फैसले के बाद ग्राम समोदा में उप-चुनाव की चर्चाएं तेज हो गई हैं और राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
फिलहाल अरुण गौतम पक्ष की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, हालांकि आगे कानूनी चुनौती की संभावना बनी हुई है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.