होम / दुर्ग-भिलाई / शक्ति नगर तालाब और शहर में बढ़ते जल संकट के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेसी
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर शहर में बढ़ते जल संकट और शक्ति नगर तालाब के खाली करने से जनता की परेशानी से अवगत कराया, बहुत जल्दी जल संकट को दूर करने की मांग की।
जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर के 40 वार्ड में जल संकट की स्थिति हो गई है पानी के लिए लोग परेशान हो रहे हैं और नगर निगम दुर्ग पानी की समस्या में उदासीनता बरत रहा है । अभी पूरी गर्मी बाकी है अभी से ये हाल है तो आगे क्या होगा ।
शक्तिनगर तालाब को भी वर्क आर्डर होने के पहले ही सफाई के नाम से पूरा खाली कर दिया गया इतने दिनों से तालाब खाली होने से वहां की जनता को निस्तार के लिए भी समस्या आ रही है नगर निगम से लगातार शिकायत , मांग करने के बाद भी महापौर और नगर निगम इस समस्या के लिए कोई भी समाधान नहीं कर रहे है ।
अगर जल्दी शहर में जल संकट की समस्या का निदान नहीं हुआ और कांग्रेस जनता के साथ नगर निगम के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करेगी ।
ज्ञापन देने वालों में अल्ताफ अहमद, देव श्री साहू,राय सिंह दिकोला, प्रकाश देशलहरा , राजू भाटिया, गुरदीप भाटिया दुष्यंत देवांगन विमल यादव, अनीश राजा, रफीक खान, प्रकाश सीवानकर, राकेश ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.