दुर्ग-भिलाई

कांग्रेस में प्रकाश शिवणकर को मिली बड़ी जवाबदारी, बनाए गए इंटक के दुर्ग शहर अध्यक्ष

84804052026125849whatsappimage2026-05-04at6.22.49pm.jpeg

दुर्ग। युवा नेता प्रकाश शिवणकर को दुर्ग शहर जिला छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय श्रमिक संघ(इंटक) का अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी यह नियुक्ति इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीव रेड्डी एवं राष्ट्रीय महासचिव व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह की अनुशंसा एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के अनुमोदन पर इंटक के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार साहू द्वारा की गई है। श्री शिवणकर की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है। बता दें कि इंटक के नवनियुक्त दुर्ग शहर अध्यक्ष प्रकाश शिवणकर कांग्रेस के विचारधारा व सिद्धांतो से प्रभावित होकर लंबे समय से पार्टी में योगदान दे रहे है। वे 1987 में एनएसयूआई के सचिव व 1996 में युवक कांग्रेस दुर्ग के उपाध्यक्ष पद को भी सुशोभित कर चुके है। वर्तमान में वे भिलाई स्टील प्लांट रेल मिल के उपाध्यक्ष है। सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में लगातार उनकी सक्रियता पहचान है।
नियुक्ति पर श्री शिवणकर को मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,पूर्व सभापति राजेश यादव, छाया महापौर श्रीमती प्रेमलता साहू, कल्याण सिंह ठाकुर,वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह, अनिल जायसवाल, पूर्व पार्षद नजहत परवीन,राजकुमार वर्मा, अशोक मेहरा,खालिद हुसैन बाबा, संतोष खिरोड़कर,सांई मंदिर समिति के सचिव धनेंद्र चंदेल, अजय सुरपाम,शिवाकांत तिवारी,अनीस रजा, मोहम्मद उस्मानी,सिविल लाइन स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष हेमंत तिवारी, उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी,जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के प्रवक्ता सुशील भारद्वाज,नासिर खोखर,सोमू मुखर्जी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आयुष शर्मा ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.