दुर्ग

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने दीपक चावड़ा को दिलवाई कांग्रेस की सदस्यता

67604052026125801whatsappimage2026-05-04at6.22.37pm.jpeg

-चावड़ा के कांग्रेस प्रवेश से कार्यकर्ताओं में उत्साह, बधाईयों का लगा तांता
दुर्ग।
सेवाभावी युवा नेता दीपक चावड़ा ने सोमवार को विधिवत कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होने यह सदस्यता दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में पूर्व सीएम भूपेश बघेल एवं कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ली। इस अवसर पर पूर्व सीएम श्री बघेल ने दीपक चावड़ा को पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया और कांग्रेस में प्रवेश के लिए बधाई दी। श्री बघेल ने कहा कि दीपक चावड़ा ने विभिन्न संगठनों में रहते हुए लोगों को एकजुट करने का कार्य किया है। उनके कांग्रेस प्रवेश से निश्चित ही कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत और सशक्त बनेगा। दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल ने कहा कि सेवाभावी दीपक चावड़ा लंबे समय से लोगों के बीच सक्रिय रहे है। उनके कार्यों और अनुभव का कांग्रेस पार्टी को लाभ मिलेगा। बता दें कि दीपक चावड़ा पूर्व में पद्मनाभपुर वार्ड से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके है। इस चुनाव में वार्डवासियों का उन्हें अच्छा समर्थन मिला था। कांग्रेस का सदस्य नहीं रहने के बावजूद उनका पार्टी के विचारधारा व सिद्धांतो के प्रति लंबे समय से झुकाव रहा है। फलस्वरुप वे अपने कार्यों से हमेशा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करते नजर आए है। उनके कांगे्रेस प्रवेश से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिसके चलते उन्हें बधाईयों का तांता लगा हुआ है।
कांग्रेस प्रवेश पर श्री चावड़ा को दुर्ग कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल, पूर्व सभापति राजेश यादव, अजय शर्मा, मध्य ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अलताफ अहमद, इंटुक दुर्ग शहर अध्यक्ष प्रकाश शिवणकर के अलावा कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.