होम / दुर्ग-भिलाई / घेराव व प्रदर्शन से गोंड महासभा का कोई लेना-देना नहीं- एमडी ठाकुर
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने कहा है कि 7 मई को आयोजित कलेक्ट्रेट घेराव व प्रदर्शन से महासभा का कोई लेना-देना नहीं है। प्रदर्शन का आव्हान करने वाले महासभा के कोई पदाधिकारी भी नहीं है। वे केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ संगठन पंजीयन क्रमांक-332 के नाम का दुरुपयोग कर समाज के लोगों में भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे है। महासभा ऐेसे तत्वों को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। इनके खिलाफ जिला प्रशासन व पुलिस विभाग से कानूनी कार्यवाही करने महासभा द्वारा कदम उठाए जाएंगे। केन्द्रीय गोंड महासभा धमधागढ़ के अध्यक्ष एमडी ठाकुर ने कहा है कि महासभा से जुड़े समाज के सदस्य एकजुट होकर महासभा के विचारों, सिद्धांतों एवं संस्कृति को लगातार आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे है,लेकिन कुछ तत्वों द्वारा महासभा के नाम का दुरुपयोग कर समाज में भ्रम की स्थिति पैदा करने की शिकायत मिली। ऐेसे लोगों द्वारा 7 मई को कलेक्ट्रेट घेराव व प्रदर्शन का आव्हान किया गया है। जो पूर्णत: अवैधानिक गतिविधियां है। श्री ठाकुर ने महासभा से जुड़े समाज के लोगों से घेराव-प्रदर्शन कार्यक्रम से दूर रह कर सामाजिक एकजुटता का संदेश देने की अपील की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.