होम / दुर्ग-भिलाई / दुर्ग की श्रेष्ठा भारद्वाज बनी छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 7 बालिका शतरंज चैम्पियन
दुर्ग-भिलाई
-दुर्ग के मेधांश सोरी अंडर 7 ओपन वर्ग में राज्य उपविजेता बने
-श्रेष्ठा एवं मेधांस को जिला शतरंज संघ दुर्ग ने दी बधाई
दुर्ग । छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वाधान में राजधानी के बलबीर सिंग जुनेजा इनडोर स्टेडियम में स्थित प्रदेश शतरंज संघ के कार्यालय में 2 एवं 3 मई को आयोजित छत्तीसगढ़ स्टेट अंडर 7 ओपन एवं बालिका वर्ग शतरंज चैंपियनशिप में दुर्ग जिले की खिलाड़ी श्रेष्ठा भारद्वाज ने 6 में से 5 अंक प्राप्त कर बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ राज्य विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
दुर्ग जिले के मेधांश सोरी ने अंडर 7 ओपन वर्ग में 6 में से 5 अंक प्राप्त कर उपविजेता बने। ये दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धा के चयनित हुए हैं। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
श्रेष्ठा भारद्वाज डी पी एस रिसाली में क्लास 1 की छात्रा है। उनके पिता संतोष कुमार भारद्वाज डी पी एस रिसाली में सिनियर सी जी टी के पद पर कार्यरत हैं। उनकी माता का नाम बरखा भारद्वाज है।
मेधांश सोरी भी डी पी एस रिसाली अध्ययनरत है। उनकी माता का नाम सुशीला सोरी एवं पिता सुमित कुमार सोरी है।
स्पर्धा में कुल 66 प्रतिभागी शामिल थे । स्टेट अंडर 7 के ओपन वर्ग में राज्य के कुल 47 खिलाड़ी एवं
अंडर 7 बालिका वर्ग में राज्य के कुल 19 खिलाड़ी शामिल थे । स्पर्धा 6 चक्रों में खेली गई ।
श्रेष्ठा एवं मेधांस को जिला शतरंज संघ दुर्ग के मुख्य संरक्षक कैलाश जैन बरमेचा अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत सचिव तुलसी सोनी उपाध्यक्ष दिनेश जैन,ललित वर्मा,दिनेश जैन, मोरध्वज चंद्राकर,दिनेश नालोडे,अजय राय के अलावा अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर अलंकार भिवगड़े, रॉकी देवांगन, फीडे आर्बिटर अनिल शर्मा, संजय खंडेलवाल, हरीश सोनी, दिव्यांशु उपाध्याय,गुलाब चौहान सहित अन्य लोगों ने भी श्रेष्ठा भारद्वाज एवं मेघांश
को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.