होम / दुर्ग-भिलाई / पानी और सफाई की समस्या का त्वरित करें निराकरण - विधायक देवेंद्र
दुर्ग-भिलाई
-भेंट मुलाकात करने पहुंचे लोगों ने बताई अपनी समस्या
भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 5 स्थित कार्यालय में जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। पानी और सफाई से संबंधित विषयों पर निगम और बीएसपी के अधिकारियों से चर्चा कर त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।
सेक्टर-6 एचएससीएल कॉलोनी के रहवासियों ने विधायक को बताया कि आपके प्रयास से बीएसपी प्रबंधन ने बिजली कनेक्शन दे दिया है, परंतु अब कालोनी के आवासों तक पानी पहुंचाने की समस्या आ रही है। जिस पर विधायक ने पाइपलाइन का विस्तार कर जल्द समाधान करते हुए आवासों तक पेयजल पहुंचाने का आश्वासन दिया।
वहीं कांकेर, धमतरी और राजनांदगांव सहित अन्य क्षेत्रों से आए युवाओं ने रोजगार और शिक्षा से जुड़े विषयों पर विधायक से चर्चा की। जिस पर विधायक ने स्थानीय स्तर पर अवसर बढ़ाने की दिशा में योजनाबद्ध कार्य करने का आश्वासन दिया।
सतनामी, साहू समा और बौद्ध समाज के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।
विधायक यादव ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता है। हर मुद्दे पर गंभीरता से कार्य करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।” उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि जनता से भेंट मुलाकात नियमित रूप से जारी रहेगा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.