होम / दुर्ग-भिलाई / विधायक ललित चंद्राकर कोलिहापुरी में निषाद बंधु जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। छत्तीसगढ़ निषाद केवट समाज संगठन युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित दुर्ग जिला स्तरीय निषाद बंधु टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 का भव्य आयोजन ग्राम कोलिहापुरी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।
इस वर्ष पहली बार आयोजित इस प्रतियोगिता में दुर्ग जिले के निषाद समाज के 13 परिक्षेत्रों से 13 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दो दिवसीय इस आयोजन में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय देते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्य अतिथि विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, “खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य का ही माध्यम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। निषाद समाज द्वारा पहली बार इस तरह की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करना अत्यंत सराहनीय पहल है।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी सामाजिक बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं कि आप अपने समाज के युवाओं को खेल के मैदान तक लाने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं। हमारी सरकार भी ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रतिबद्ध है। मैं आयोजक मंडल को आश्वस्त करता हूं कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।” समाज के युवाओं में खेल को लेकर दिखा उत्साह और एकजुटता इस बात का प्रमाण है कि आने वाले समय में दुर्ग जिले से राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी निकलकर समाज व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
निषाद समाज जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. धनश्याम निषाद, उपाध्यक्ष बीरेंद्र निषाद, बुधारू राम निषाद, खिलावन निषाद, संतोष जलतारे, पीपरछेड़ी सरपंच श्रीमती ललिता निषाद, झोला सरपंच कौशल निषाद, केवल निषाद, कोमल देव निषाद, वीरेंद्र निषाद, भोजराम निषाद, संतोषी निषाद, ईश्वर निषाद सहित समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.