होम / दुर्ग-भिलाई / बस्तर में बड़ा हादसा: IED निष्क्रिय करते समय विस्फोट, DRG के 3 जवानों की शहीद
दुर्ग-भिलाई
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शनिवार को डी-माइनिंग अभियान के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में कांकेर-नारायणपुर सीमा पर सर्च ऑपरेशन के लिए निकली पुलिस टीम आईईडी विस्फोट की चपेट में आ गई। इस हादसे में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों की टीम इलाके में डी-माइनिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान चला रही थी। इसी दौरान आईईडी को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना तेज था कि मौके पर ही इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले ने दम तोड़ दिया।
घटना में घायल कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा को तत्काल उपचार के लिए भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि हाल के महीनों में आत्मसमर्पित माओवादी कैडरों से मिली जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने सैकड़ों आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए हैं। हालांकि, आज की कार्रवाई के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।
घटना के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द साझा की जाएंगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.