दुर्ग-भिलाई

सेवा सदन में श्रमिकों का सम्मान, मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिकों के साथ किये भोजन

57501052026114411whatsappimage2026-05-01at5.13.23pm.jpeg

दुर्ग। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर दुर्ग स्थित सेवा सदन में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहाँ प्रदेश के केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिक साथियों के साथ सादगीपूर्ण वातावरण में बैठकर भोजन किये और उनके दैनिक जीवन से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किये।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव ने श्रमिकों के साथ जमीन से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर चर्चा किये। उन्होंने श्रमिकों से रोजगार की स्थिरता, दैनिक आय, श्रम परिस्थितियों, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं, आवास, शिक्षा और जरूरतों से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी लिए। श्रमिकों ने भी अपने अनुभव, परेशानी और अपेक्षाएं साझा कर उन्हें जानकारी दिए, जिसे मंत्री ने गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधी विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि श्रमिक हमारे समाज की रीढ़ हैं। उनके परिश्रम और समर्पण से ही विकास की मजबूत नींव तैयार होती है। श्रमिकों का सम्मान केवल एक दिवस तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि प्रतिदिन सम्मान होना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार श्रमिकों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के विस्तार, श्रमिकों के कौशल विकास, स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
इस अवसर पर मंत्री श्री यादव ने प्रदेश में आज से प्रारंभ हो रहे सुशासन तिहार की भी जानकारी दिए। उन्होंने बताया कि यह अभियान आम नागरिकों, विशेषकर श्रमिक वर्ग की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शुरू किया गया है। शिविरों के माध्यम से लोगों की शिकायतें सीधे दर्ज की जाएंगी और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
कार्यक्रम में उपस्थित श्रमिकों ने मंत्री के साथ बैठकर भोजन करने के इस सादगीपूर्ण और आत्मीय पहल की सराहना किये। उन्होंने कहा कि इस तरह का संवाद उन्हें शासन से सीधे जुड़ने का अवसर देता है और उनकी आवाज को मजबूती मिलती है। मंत्री गजेन्द्र यादव ने सभी श्रमिकों को श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किये।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.