दुर्ग-भिलाई

आयुक्त ने शिविर स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं के दिए निर्देश

71530042026114407whatsappimage2026-04-30at5.11.41pm.jpeg

-01 मई को पंचशील नगर,चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 15 वार्डों के लिए विशेष शिविर
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा राज्य शासन के निर्देशानुसार सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत शहर में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विशेष जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 01 मई से 23 मई 2026 तक नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में निर्धारित तिथियों के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से सायं 04 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
इसी क्रम में आज आयुक्त सुमित अग्रवाल ने नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन अभियंता सुश्री विनीता वर्मा, कार्यपालन अभियंता प्रकाश चंद थवानी,कार्यपालन अभियंता सलीम मोहम्मद सिद्दीकी सहित निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ शिविर स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आयुक्त श्री अग्रवाल ने निर्देशित किया कि शिविर स्थलों पर साफ-सफाई, पेयजल, कूलर, टेंट तथा बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे सहज रूप से अपनी समस्याएं दर्ज करा सकें।
01 मई को यहां लगेगा शिविर ..
स्थान: चंद्रशेखर आजाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पंचशील नगर, दुर्ग 
इस शिविर में वार्ड क्रमांक 01 से 13 तथा 56 एवं 57 के नागरिकों के लिए एक साथ विशेष जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। कुल 15 वार्डों के नागरिक इस शिविर में अपनी समस्याएं दर्ज कराकर मौके पर समाधान प्राप्त कर सकेंगे।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा समस्त शहरवासियों से अपील की गई है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कराएं तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.