दुर्ग-भिलाई

भिलाई से निकली संगीतकार जोड़ी मानस-शिखर ने दिया ‘कर्णा-द गार्जियन’ के लिए ओरिजिनल स्कोर

65529042026130043whatsappimage2026-04-29at6.27.58pm.jpeg

-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्ज की बड़ी सफलता, क्रंचीरोल प्लेटफार्म पर आने वाली यह भारत की पहली एनीमे सीरीज़

Image after paragraph


भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई में पली-बढ़ी युवा संगीतकार जोड़ी मानस-शिखर के खाते में अंतरराष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि दर्ज हुई है। दोनों ने जापान के सहयोग से निर्मित  भारत की पहली एनीमे सीरीज़ ‘कर्णा-द गार्जियन’ का पूरा संगीत पक्ष तैयार किया है, जिसमें इस सीरिज का ओरिजिनल बैकग्राउंड स्कोर भी शामिल है। यह आगामी 8 मई को वैश्विक डिजिटल प्लेटफार्म ‘क्रंचीरोल’ पर रिलीज होगी। 
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अत्याधुनिक विधा ‘एनीमे’ पर प्रस्तुत होने वाली भारत की यह पहली सीरीज़ है। मानस-शिखर मानते हैं कि ‘कर्णा-द गार्जियन’ उनके करियर का एक महत्वपूर्ण पड़ाव भर नहीं है, बल्कि भिलाई से निकलकर भारतीय संगीत को वैश्विक मंच तक पहुँचाने की दिशा में एक गौरवपूर्ण क्षण भी है।
गौरतलब है कि इस सीरीज के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर की पूरी क्रिएटिव टीम जुड़ी हुई है। इसमें ‘काऊब्वाय बीबॉप’, ‘मोबाइल सूट गुंडम’ और ‘क्रेयॉन शिन-चान’ जैसे प्रतिष्ठित व लोकप्रिय टाइटिल पर काम कर चुके निर्देशक भी शामिल है। इस परियोजना से ‘सोनी ये!’ प्रोडक्शन पार्टनर के रूप में जुड़ा है। 
मानस-शिखर यहां भिलाई स्टील प्लांट के रिटायर महाप्रबंधक और इस्पात नगरी भिलाई की पहचान रहे सांस्कृतिक समूह ‘थ्री एम’ के संस्थापक अध्यक्ष ज्ञान चतुर्वेदी और मधुबाला चतुर्वेदी के सुपुत्र हैं। गहन सांगीतिक संस्कारों में पले-बढ़े दोनों भाईयों ने इस कलात्मक नींव का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है, जिनके निरंतर प्रोत्साहन ने बचपन से ही उनके सफर को दिशा दी। उन्होंने अपने संगीत गुरुओं माणिक चक्रवर्ती, रविश कलगांवकर और अनिरुद्ध देशपांडे नागपुर के प्रति भी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है, जिनके मार्गदर्शन ने उनकी संगीत दृष्टि और साधना को आकार दिया।
उल्लेखनीय है कि फिल्म और टेलीविजन के साथ-साथ मानस-शिखर ने अपना स्वतंत्र म्यूजिक लेबल भी विकसित किया है, जिसके अंतर्गत वे लगातार नया संगीत जारी कर रहे हैं। उनका तैयार किया संगीत स्पॉटीफाई, एप्पल म्यूजिक इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब जैसे प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है और श्रोताओं की इस पर उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है।
मुंबई में सक्रिय रहते हुए मानस-शिखर की जोड़ी फीचर फिल्म, ओटीटी, टेलीविज़न सीरियल और ऑडियो स्टोरी टेलिंग के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है और नेटफ्लिक्स, जियो हॉट स्टार, अमेजॉन ऑडिबल, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन, स्टार प्लस, कलर्स टीवी, सब टीवी और स्टार भारत जैसे प्रमुख प्लेटफार्म पर अपने संगीत का जादू जगा रहे हैं। उन्होंने प्रसिद्ध निर्देशक  श्रीनारायण सिंह, दानिश असलम, सिद्धार्थ आनंद, जमा हबीब, सौरभ तिवारी, असीम अरोरा और निरेन भट्ट जैसे प्रमुख रचनाकारों के साथ भी काम किया है।
 विगत दशक भर में मानस-शिखर के प्रमुख कार्यों में ‘टॉयलेट एक प्रेमकथा’,‘फील्स लाइक इश्क’, ‘फ्लेश’,‘जिंदगी मेरे घर आना’,‘इशारों-इशारों में’,‘मेघा बरसेंगे’,‘महादेव एंड संस’,‘10:29 की आखिरी दस्तक’, गुजराती फिल्म‘हे केम छो लंदन’,‘आदत से मजबूर’, ‘वो कौन थी’ और ‘बिहाइंड द कॉलेज’ प्रमुख है,जिसमें दोनों भाईयों ने अपना कर्णप्रिय संगीत दिया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.