ब्रेकिंग

रामलला दर्शन योजना के तहत दुर्ग से श्रद्धालुओं का भव्य प्रस्थान, आस्था स्पेशल ट्रेन से अयोध्या रवाना

84829042026120414whatsappimage2026-04-29at5.32.10pm.jpeg


दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “रामलला दर्शन योजना” के अंतर्गत दुर्ग जिले से श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था आज अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। दुर्ग रेलवे स्टेशन से “आस्था स्पेशल ट्रेन” के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र सहित ग्रामीण अंचलों के श्रद्धालुओं को भेजा गया। इस दौरान पूरे स्टेशन परिसर में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्टेशन पर यात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया और उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। महापौर ने कहा कि यह योजना आमजन को भगवान श्रीराम के दर्शन का सुनहरा अवसर प्रदान कर रही है।
यात्रा पर रवाना हो रहे श्रद्धालुओं ने भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस पहल से समाज के हर वर्ग के लोगों को अयोध्या धाम जाकर रामलला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है, जो एक सराहनीय कदम है।
इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कुलेश्वरी देवांगन, आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी, तहसीलदार प्रफुल गुप्ता, राजस्व अधिकारी आर.के. बोरकर, निशांत यादव, गौतम साहू सहित रेलवे विभाग के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Image after paragraph

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.