होम / दुर्ग-भिलाई / मकान में आगजनी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिली सफलता
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। शहर के राजीव नगर क्षेत्र में एक मकान में आगजनी कर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यह सफलता घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजीव नगर निवासी गीता बाई खांडेकर ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने उनके मकान में आग लगा दी। इस घटना में पलंग, कूलर सहित अन्य घरेलू सामान जलकर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे लगभग 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 215/2026 के तहत धारा 326(ग) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया, गवाहों के बयान दर्ज किए और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपी आकाश यादव उर्फ बुद्धु (21 वर्ष), निवासी राजीव नगर, को चिन्हित कर घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। फिलहाल मामले की विवेचना जारी है।
इस कार्रवाई में थाना सिटी कोतवाली के निरीक्षक नवीन कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक मोहन लाल साहू सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपराधिक घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.