दुर्ग-भिलाई

राशन व गैस की समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, जिला खाद्य कार्यालय का घेराव

737270420261420181001183434.jpg

दुर्ग। शहर में गरीबों को समय पर राशन और शक्कर नहीं मिलने की शिकायतों को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जिला खाद्य कार्यालय का घेराव किया। यह प्रदर्शन जिला कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के नेतृत्व में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने खाद्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान धीरज बाकलीवाल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से लगातार शिकायतें मिल रही हैं कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों में बीपीएल हितग्राहियों को निर्धारित राशन नहीं दिया जा रहा है। अप्रैल माह समाप्त होने को है, इसके बावजूद शत-प्रतिशत राशन वितरण नहीं हो पाया है और शक्कर भी दुकानों तक नहीं पहुंची है।
उन्होंने बताया कि इस लापरवाही के कारण गरीब और जरूरतमंद परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में महिलाएं और बुजुर्ग बार-बार राशन दुकानों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं, फिर भी उन्हें उनका हक नहीं मिल पा रहा है। यह स्थिति गंभीर और चिंताजनक है क्योंकि शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक नहीं पहुंच रहा।
कांग्रेस नेताओं ने खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया से मांग की कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर सभी राशन दुकानों की जांच कराई जाए और हितग्राहियों को समय पर पूर्ण राशन उपलब्ध कराया जाए। साथ ही गैस सिलेंडर की समस्या को दूर करने और गैस एजेंसियों की नियमित मॉनिटरिंग की भी मांग उठाई गई।
इस पर खाद्य अधिकारी अनुराग भदौरिया ने आश्वासन दिया कि 3 से 4 दिनों के भीतर शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित कर दिया जाएगा।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद, देव साहू, मनीष बघेल, दीपक साहू, प्रवक्ता नासिर खोखर, सुशील भारद्वाज, अजय शर्मा, विजेंद्र भारद्वाज, प्रकाश जोशी, ओमप्रकाश जोशी, ज्ञानदास बंजारे, पोषण साहू, प्रेमलता साहू, विमल यादव, अविनाश यादव, शिवाकांत तिवारी, प्रीतम देशमुख, देव सिन्हा, चिराग शर्मा, आयुष शर्मा, अमोल जैन, राजकुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

ताज़ा समाचार

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.