होम / दुर्ग-भिलाई / जिला अस्पताल पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, दुर्घटना में घायलों से मुलाकात कर उपचार व्यवस्था की जानकारी लिए
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। रविवार देर रात बारात से वापस लौटते समय हुई बस दुर्घटना में घायल दुर्ग के तितुरडीह क्षेत्र के नागरिकों से मिलने प्रदेश के केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव आज जिला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती सभी घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लिए। मंत्री श्री यादव ने घायलों को हर संभव बेहतर इलाज उपलब्ध कराने भरोसा देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किए। केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने बताया कि रविवार की रात दुर्घटना में घायल हुए सभी नागरिकों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो, इसके लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और जरूरत पड़ने पर हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
अस्पताल पहुँचकर मंत्री श्री यादव ने एक-एक मरीज से संवाद कर दुर्घटना की जानकारी लिए और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुने। उन्होंने उपस्थित डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ को निर्देशित किया कि सभी मरीजों का समुचित और प्राथमिकता के आधार पर इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने गंभीर रूप से घायलों की विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।

अस्पताल में व्यवस्था का निरीक्षण
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने जिला अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिये। इस दौरान उन्होंने दवाइयों की उपलब्धता, स्वच्छता व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की जानकारी लिए और अस्पताल प्रबंधन को गंभीरता से कार्य करने निर्देश दिए। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए मंत्री श्री यादव ने अस्पताल परिसर में शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वार्डों में कूलर एवं पंखों की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा मरीजों और उनके परिजनों को गर्मी से राहत देने के लिए आवश्यक आवश्यक व्यवस्था करने कहा गया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से भी बातचीत किए और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लिए। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त किया कि शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ सभी शासकीय अस्पताल नागरिकों के बेहतर ईलाज और सुविधाओं का ध्यान रखने प्रयासरत है। मौके पर मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.