होम / दुर्ग-भिलाई / नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश सम्मेलन, विपक्ष पर साधा निशाना
दुर्ग-भिलाई
.jpeg)
दुर्ग। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के मुद्दे को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा दुर्ग में आक्रोश सम्मेलन का आयोजन किया गया। भाजपा कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विपक्षी दलों, विशेषकर कांग्रेस, के विरोध को लेकर कड़ा विरोध दर्ज किया गया। कार्यक्रम के पश्चात महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर पुराना बस स्टैंड में कांग्रेस एवं इंडी गठबंधन का पुतला दहन किया।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आयोजित इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा उपस्थित रहीं। उनके साथ मंच पर जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, उषा टावरी, जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर, सरिता मिश्रा, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री कुमुद बघेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वर्णिका शर्मा ने कहा कि कांग्रेस द्वारा महिला आरक्षण का विरोध करना देश की महिलाओं का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब-जब महिलाओं के अधिकारों की बात आई, कांग्रेस ने हमेशा बाधा उत्पन्न की। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और अपने अधिकारों के लिए खड़ी हैं।
वहीं जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर देशभर में उत्साह था, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी। उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम को महापौर अलका बाघमार एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री ममता राव ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. भारती साहू द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जूही चंद्राकर, जय श्री राजपूत, प्रीति राजपूत, लेखिका आढतिया, किरण मिश्रा, संध्या साहू, गुंजा पिंचा, किरण यादव, सरिता चंद्राकर, चंचल जैन, उषा साहू, अनिता कुलश्रेष्ठ सहित महिला मोर्चा के जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.