दुर्ग-भिलाई

सेजस जामगांव आर की छात्रा अमीषा निषाद का ISRO ‘युविका’ कार्यक्रम के लिए चयन

14627042026112413whatsappimage2026-04-27at4.52.58pm.jpeg

दुर्ग। जिले के पाटन तहसील अंतर्गत सेजस जामगांव आर की कक्षा 9वीं की प्रतिभावान छात्रा कुमारी अमीषा निषाद ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। अमीषा का चयन Indian Space Research Organisation (ISRO) के प्रतिष्ठित ‘युविका’ (Yuva Vigyani Karyakram) कार्यक्रम के लिए हुआ है।
यह कार्यक्रम स्कूली छात्रों के लिए आयोजित एक विशेष ग्रीष्मकालीन आवासीय प्रशिक्षण है, जिसका उद्देश्य युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान, तकनीक और उसके अनुप्रयोगों के प्रति रुचि विकसित करना है। इस कार्यक्रम के तहत देशभर से कक्षा 9वीं के चयनित छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों से परिचित कराया जाता है और उन्हें वैज्ञानिकों के साथ सीखने का अवसर मिलता है।
अमीषा निषाद, पिता उमेश कुमार निषाद एवं माता श्रीमती प्रेमलता निषाद की सुपुत्री हैं। उनका चयन इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित परीक्षा के माध्यम से हुआ है। उन्हें आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित Satish Dhawan Space Centre में 10 मई से 22 मई तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा, जहां वे इसरो के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में विभिन्न तकनीकी और वैज्ञानिक पहलुओं का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती कविता साहू ने अमीषा की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनकी भूरी-भूरी प्रशंसा की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं एटीएल इंचार्ज विनीता सुधीर सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अमीषा को बधाई देते हुए उन्हें आगे चलकर एक सफल वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया।
एसएमडीसी अध्यक्ष अंगेश्वर साहू एवं सभी सदस्यों ने भी अमीषा निषाद की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अमीषा की इस सफलता से न केवल विद्यालय बल्कि पूरे दुर्ग जिले में खुशी का माहौल है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.