छत्तीसगढ़

पिपरिया में अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, एक सप्ताह में कार्रवाई की मांग

17725042026140803whatsappimage2026-04-25at7.36.49pm.jpeg

 

Image after paragraph

साजा। साजा तहसील अंतर्गत ग्राम पिपरिया में अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर आज सैकड़ों ग्रामीणों ने अनुभागीय अधिकारी (SDM) कार्यालय साजा पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एक व्यक्ति विशेष द्वारा किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्रस्तावित विकास कार्य अतिक्रमण के कारण बाधित हो रहे हैं। ग्राम पंचायत द्वारा करीब 30 से 40 लोगों के अतिक्रमण हटाने की अनुशंसा की गई है, लेकिन आरोप है कि सरपंच के पारिवारिक रिश्तेदारों के अतिक्रमण को जानबूझकर सूची से बाहर रखा गया है। इस भेदभावपूर्ण रवैये को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो तहसील कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में सत्ता पक्ष से जुड़े कार्यकर्ता भी शामिल नजर आए।
इस दौरान प्रदेश किसान मोर्चा के नेता मूलचंद शर्मा एवं भाजपा नेता अध्यक्ष विनोद शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे। किसान नेता मूलचंद शर्मा ने कहा कि प्रशासन को तत्काल इस मामले में संज्ञान लेकर निष्पक्ष कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ग्रामीणों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे स्वयं ग्रामीणों के साथ आंदोलन में शामिल होंगे।
ग्रामीणों ने साफ कहा कि विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने वालों को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जानी चाहिए और सभी अतिक्रमणकारियों पर समान रूप से कार्रवाई होनी चाहिए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.