दुर्ग। शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एसटीएफ कॉलोनी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आशा नगर सिकोला भाठा निवासी सरोजनी भारद्वाज (25 वर्ष) ने एसटीएफ आरक्षक ललितेश यादव के डी-ब्लॉक स्थित फ्लैट (डी-15) में जबरन प्रवेश कर उनकी पत्नी और बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया।
हमले में ललितेश यादव की पत्नी रीना यादव (35 वर्ष), पुत्री नैना यादव (12 वर्ष) और पुत्र आदित्य यादव (8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत तीनों को स्मृति नगर स्थित हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया।
इलाज के दौरान रीना यादव और उनके आठ वर्षीय बेटे आदित्य यादव की मृत्यु हो गई, जबकि 12 वर्षीय नैना यादव का अस्पताल में उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एसटीएफ आरक्षक अमीष यादव की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 109 के तहत हत्या एवं हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों की जांच जारी है। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.