अपराध

दुर्ग ब्रेकिंग: एक महिला ने घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या कर दी

105250420260749161001173071.jpg

दुर्ग। दुर्ग जिले के STF कॉलोनी में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक महिला ने घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या कर दी, जबकि दो मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 8 बजे की है। मृतिका की पहचान रीना यादव के रूप में हुई है। उनके पति ललितेश यादव, जो STF में आरक्षक हैं, घटना के समय रेलवे स्टेशन रिजर्वेशन कराने गए हुए थे। इसी दौरान आरोपी महिला सरोजनी भारद्वाज (25 वर्ष) घर में घुस गई और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमले में रीना यादव और उनके 9 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घर में मौजूद दो अन्य बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
इस हृदयविदारक घटना के बाद STF कॉलोनी समेत पूरे दुर्ग शहर में दहशत और शोक का माहौल है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.