होम / दुर्ग-भिलाई / अंडा के शैलदेवी महाविद्यालय में नाभिकीय रसायन पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित
दुर्ग-भिलाई
अंडा/दुर्ग, (मोरज देशमुख)। शैलदेवी महाविद्यालय अंडा में 23 अप्रैल 2026 को विज्ञान विभाग द्वारा नाभिकीय रसायन विषय पर एकदिवसीय विशेष अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य वक्ता शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की सहायक प्राध्यापक डॉ. अल्का बंछोर रहीं।
अपने उद्बोधन में डॉ. अल्का बंछोर ने नाभिकीय रसायन के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को सरल भाषा में समझाते हुए बताया कि यह विज्ञान परमाणु के नाभिक से संबंधित गुणों, परिवर्तनों और अभिक्रियाओं का अध्ययन करता है। उन्होंने न्यूक्लियर मॉडल, मैजिक नंबर एवं डबल मैजिक नंबर, रेडियोएक्टिव आइसोटोप, अल्फा, बीटा और गामा कणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही नाभिकीय विखंडन, नाभिकीय संलयन तथा श्रृंखला अभिक्रिया की प्रक्रिया को भी विद्यार्थियों के समक्ष स्पष्ट किया।
डॉ. बंछोर ने नाभिकीय रसायन के कृषि एवं औद्योगिक क्षेत्र में उपयोग, नाभिकीय ताप संयंत्रों में इसकी भूमिका तथा ऊर्जा उत्पादन में इसके महत्व पर भी प्रकाश डाला। उनका व्याख्यान विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक रहा, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एन. मिश्रा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राचार्य ने इस रोचक एवं उपयोगी व्याख्यान के सफल आयोजन हेतु विज्ञान विभाग के समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.