होम / दुर्ग-भिलाई / चिखली चौक में अवैध पशु परिवहन का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग-भिलाई
दुर्ग। जिले में अवैध पशु परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चिखली चौक क्षेत्र में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने संदेह के आधार पर एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की, जिसमें 6 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर ले जाया जा रहा था। मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी युवराज साहू की सूचना पर 23 अप्रैल 2026 की रात चिखली चौक में वाहन क्रमांक CG 05 D 1007 को रोका गया। जांच के दौरान पाया गया कि वाहन में मवेशियों को बिना चारा-पानी के अमानवीय तरीके से भरा गया था।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4 एवं 6 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में निर्मल मनेश्वर (38), तुलसीराम नागेश्वर (60), जयपाल नागेश्वर (43) और भगतराम खरे (43) शामिल हैं, जो मध्यप्रदेश के बालाघाट और सिवनी जिले के निवासी हैं।
पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन और 6 मवेशी (2 पड़वा, 3 पड़िया और 1 बछिया) जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 2 लाख 32 हजार रुपये आंकी गई है।
इस कार्रवाई में चिखली चौकी पुलिस और पेट्रोलिंग टीम की सतर्कता महत्वपूर्ण रही, जिन्होंने समय रहते संदिग्ध वाहन को पकड़कर अवैध परिवहन का खुलासा किया।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि पशु क्रूरता या अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.