होम / दुर्ग-भिलाई / आवारा मवेशियों पर नियंत्रण के लिए निगम का विशेष अभियान शुरू
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत शहर के मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में आवारा मवेशियों के कारण नागरिकों को हो रही असुविधा और संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए दुर्ग नगर निगम द्वारा विशेष अभियान प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
दो शिफ्ट में चल रहा अभियान, प्रमुख स्थानों पर कार्रवाई ..
निगम की टीम द्वारा मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ने का कार्य नियमित रूप से दो शिफ्टों में किया जा रहा है। अतिक्रमण टीम ने आज आमदी मंदिर के पीछे सहित विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर काऊ कैचर वाहन की सहायता से मवेशियों को सुरक्षित रूप से पकड़ा।
दुर्घटना रोकने रेडियम पट्टी पहनाई जा रही ..
रात के समय होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पकड़े गए मवेशियों को रेडियम पट्टी पहनाई जा रही है, ताकि अंधेरे में भी वे स्पष्ट रूप से दिखाई दें और वाहन चालकों को सतर्कता मिल सके।
शिकायत मिलते ही तत्काल कार्रवाई, गोठान में किया जा रहा सुरक्षित रख-रखाव ..
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने बताया कि नागरिकों से प्राप्त शिकायतों पर निगम द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है।
सूचना मिलते ही संबंधित क्षेत्र में टीम भेजकर मवेशियों को पकड़कर पुलगांव स्थित गोठान में सुरक्षित रखा जा रहा है। इस अभियान से शहर में आवारा मवेशियों की समस्या पर नियंत्रण पाने की दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.