
दुर्ग। नंदिनी थाना क्षेत्र में दुर्ग पुलिस ने अवैध रूप से संचालित गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में तैयार गुटखा, पैकिंग सामग्री और मशीनरी जब्त की गई है।
जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में “मुसाफिर” ब्रांड का जर्दा युक्त गुटखा तथा “M4” ब्रांड का सुगंधित जर्दा तैयार कर पैक किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान वहां काम कर रहे 13 मजदूर भी मिले, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री के इस वर्ष अप्रैल की शुरुआत से संचालित होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान खाद्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को भी साथ लेकर जांच और आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है और फैक्ट्री संचालकों की तलाश जारी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.