दुर्ग। भारत सरकार के गृह मंत्रालय, महानिदेशालय अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दुर्ग जिले में 24 अप्रैल 2026 को ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक अभ्यास शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक किया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अभ्यास में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनसीसी कैडेट्स एवं होमगार्ड जवानों की सक्रिय भागीदारी रहेगी। कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट दुर्ग कैंपस, केन्द्रीय विद्यालय के पास (केन्द्रीय जेल परिसर के निकट) किया जाएगा।
कलेक्टर दुर्ग द्वारा इस मॉक एक्सरसाइज के सफल संचालन के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।
प्रशासन के अनुसार, इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों, विशेषकर एयर रेड और ब्लैकआउट जैसी स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है, ताकि नागरिकों की सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.