होम / दुर्ग-भिलाई / सड़क सुरक्षा के लिए सख्ती: 3 माह 20 दिनों में 4586 वाहन चालकों पर कार्रवाई
दुर्ग-भिलाई

दुर्ग। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वर्ष 2026 के प्रथम तीन माह 20 दिनों में सघन अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिलेभर में व्यापक स्तर पर चेकिंग करते हुए कुल 4586 चार पहिया वाहन चालकों के विरुद्ध विभिन्न यातायात उल्लंघनों पर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजमार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों तथा चिन्हित ब्लैक और ग्रे स्पॉट पर विशेष निगरानी रखते हुए तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग और खतरनाक ड्राइविंग जैसे गंभीर उल्लंघनों पर प्रभावी नियंत्रण किया गया।
कार्रवाई का विवरण ...
तेज रफ्तार (स्पीडिंग) – 715 प्रकरण
ब्लैक फिल्म – 45 प्रकरण
शराब सेवन कर वाहन चलाना – 248 प्रकरण
बिना सीट बेल्ट – 2489 प्रकरण
लापरवाही/खतरनाक ड्राइविंग – 528 प्रकरण
नो पार्किंग – 561 प्रकरण
यातायात पुलिस के अनुसार बिना सीट बेल्ट और तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं, जिन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए जिले के 7 प्रमुख चौकों में नियमित हेलमेट चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।
तकनीक से निगरानी होगी और सख्त ..
आगामी दिनों में नेहरू नगर से खुर्शीपार, भिलाई-03 मार्ग और कुम्हारी क्षेत्र (एनएच) में आईटीएमएस कैमरों और मोबाइल कैमरों के जरिए ई-चालान की कार्रवाई और अधिक सख्ती से लागू की जाएगी। इसके माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार नजर रखी जाएगी।
जागरूकता पर भी जोर ..
यातायात पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग, गति सीमा का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाया जा रहा है।
दुर्ग यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और जनहानि रोकी जा सके।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.