दुर्ग-भिलाई

पाटन क्षेत्र के दो उपकेंद्रों में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर ऊर्जीकृत, हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

80023042026123822whatsappimage2026-04-23at6.06.44pm(1).jpeg

 

Image after paragraph

दुर्ग। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, दुर्ग क्षेत्र के विद्युत अधोसंरचना को मजबूती प्रदान करते हुए दिनांक 22 अप्रैल 2026 को पाटन विद्युत संभाग के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण स्थानों पर नए पावर ट्रांसफार्मर सफलतापूर्वक चार्ज किए गए। पाटन वितरण केंद्र के 33/11 केवी उपकेंद्र फुंडा और जामगांव (टी) वितरण केंद्र के 33/11 केवी उपकेंद्र घुघवा में 3.15 एमवीए क्षमता के अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए गए। इन दोनों उपकेंद्रों में पहले से ही 3.15 एमवीए के ट्रांसफार्मर स्थापित थे, जिनमें अब अतिरिक्त क्षमता विस्तार किया गया है। उक्त दोनों उपकेंद्रों में स्थापित हुए अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर को कार्यपालक निदेशक (दुर्ग क्षेत्र) संजय खंडेलवाल द्वारा ऊर्जीकृत किया गया, जिससे दोनों उपकेंद्रों की क्षमता बढ़कर 6.30 एमवीए हो गई है।
  लगभग 53 लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुई इस परियोजना का सीधा लाभ क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को मिलेगा। इस विस्तार से पाटन वितरण केंद्र के ग्राम फुंडा, पुनाइदिह, अरसनारा, देवादा, सातरा सहित जामगांव (टी) वितरण केंद्र के घुघवा, करसा, बेंद्र, राखी, रवेली, अमेरी, गभरा, और छोटे व बड़े औरी जैसे क्षेत्रों की विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इससे न केवल 3488 घरेलू और 993 कृषि उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की समस्या से मुक्ति मिलेगी, बल्कि उन्हें भविष्य में समुचित वोल्टेज और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
  इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य के दौरान विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं तकनीकी टीम मुख्य रूप से उपस्थित रही। ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने की प्रक्रिया अधीक्षण अभियंता (दुर्ग वृत्त) आर.के. मिश्रा, कार्यपालन अभियंता बी.पी. दीपक, धर्मेन्द्र भारती एवं एस.के. राय की उपस्थिति में संपन्न हुई। सहायक अभियंता  दुजेंद्र गजपाल,  कमलेश साहू, डी.के. साहू एवं अन्य तकनीकी स्टाफ ने इस कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में सक्रिय योगदान दिया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.