होम / दुर्ग-भिलाई / जिला पंचायत दुर्ग में NCFE का वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम
दुर्ग-भिलाई
-FLCRP एवम बैंक मित्र को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी बिहान महिलाएं वित्तीय जागरूकता में शामिल
दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग में मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय वित्तीय शिक्षा केंद्र (NCFE) के अंतर्गत FEPA (Financial Education Program for Adults) का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विशेष रूप से बैंक FLCRP के लिए आयोजित किया गया, जिसमें कुल 48 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन SEBI एवं NCFE के प्रशिक्षक रवि आर्य द्वारा किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता, बचत एवं निवेश के मूल सिद्धांत, सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के बारे में सरल एवं व्यावहारिक तरीके से समझाया गया।
इस सत्र में विशेष रूप से चिट फंड, ऑनलाइन फ्रॉड एवं निवेश के नाम पर होने वाली ठगी से बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे महिलाएं अपने मेहनत की कमाई को सुरक्षित रख सकें।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न बैंकिंग, बीमा एवं पेंशन से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिससे वे अपने परिवार और समाज में वित्तीय रूप से अधिक सशक्त बन सकें।
इस पहल के माध्यम से यह प्रयास किया गया कि बैंक मित्र एवम FLCRP स्वयं जागरूक बनकर गांव-गांव में वित्तीय साक्षरता का संदेश फैलाएं और अन्य महिलाओं को भी सशक्त बनाएं।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई तथा इस उपयोगी पहल के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम प्रबन्धक सागर पंसारी जिला पंचायत दुर्ग बिहान शाखा से शामिल हुए एवम बैंक ऑफ बड़ौदा लीड बैंक से लेखराम FLC शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.