दुर्ग-भिलाई

सहकारी बैंक के कर्मचारियों के पुनरक्षित वेतनमान करें स्वीकृति- डॉ. प्रतीक उमरे

29823042026113132photo-6.jpg

दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के कर्मचारियों को दिए जा रहे प्राइस इंडेक्स वेतनमान अंतर्गत पुनरक्षित वेतनमान के निर्धारण एवं स्वीकृति का आग्रह किया है।डॉ. प्रतीक उमरे ने बताया कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के नवीन वेतनमान पुनरीक्षण नियम 1988 में दिए गए प्रावधान अनुसार पंजीयक कार्यालय द्वारा कर्मचारियों को लागू सेवा नियम मे नवीन वेतन पुनरीक्षण नियमों के आधार पर पुराने वेतनमानों के पुनरीक्षण व संशोधन करने की संचालक मंडल को दिए गए अधिकार व विधिक सलाहकार व वेतनमान निर्धारण अंतर्गत गठित कमेटी के अनुशंसा के परिपेक्ष्य में संचालक मंडल की स्वीकृति एवं बैंक की वार्षिक साधारण आमसभा के अनुमोदन पश्चात बैंक कर्मचारियों को दिए जानें वाले प्राइस इंडेक्स वेतनमान का निर्धारण उचित मापदंडों के आधार पर स्वीकृत किया गया था जो बैंक स्तर पर 2013 से लागू है। बैंक प्रबंधन एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कर्मचारी संघ दुर्ग के के बीच हुए समझौते के आधार पर उक्त वेतनमान का पुनर्निर्धारण होना वर्तमान में शेष है।जिसे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा द्वेषपूर्वक 1 जनवरी 2023 से लंबित कर रोका गया था। वेतनमान पुनर्निर्धारण की स्वीकृति आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं छत्तीसगढ़ से प्राप्त होनी है,जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग की आर्थिक स्थिति मजबूत है तथा इसका भार भी सरकार पर नही पड़ेगा उसके बावजूद इसे लंबित रखना कर्मचारियों के हित के साथ खिलवाड़ है तथा बिल्कुल भी न्यायोचित नहीं है क्योंकि छत्तीसगढ़ शासन की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं धान खरीदी,फसल बीमा योजना,प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि,महतारी वंदन योजना इत्यादि का सफलता पूर्वक संचालन बैंक स्तर पर कर्मचारियों के माध्यम से समयावधि में संपादित किया जाता है जबकि बैंक कर्मचारियों को दिए जा रहे प्राइस इंडेक्स वेतनमान के लाभ का वित्तीय भार भी छत्तीसगढ़ शासन पर नही पड़ता है। केंद्र सरकार द्वारा भी राष्ट्रीयकृत बैंक कर्मचारियों के वेतनमान का पुनर्निर्धारण कर उनके वेतनमान में 17% की वृद्धि किया गया है जबकि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के कर्मचारी पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की दुर्भावनापूर्ण राजनीति का शिकार होकर उक्त लाभ से 1 जनवरी 2023 से वंचित है जिसकी वजह से बैंक कर्मचारियों मे भारी रोष व्याप्त है।इसलिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से पुनरक्षित वेतनमान के निर्धारण एवं भुगतान की स्वीकृति प्रदान करने के लिए आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक सहकारी संस्थाएं को आदेशित करने का आग्रह डॉ. प्रतीक उमरे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से किया है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.